Saturday, June 13, 2026

सीएसवीटीयू और एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण3D प्रिंटिंग, ऑटोमेशन, सीएनसी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में होगा कौशल विकास

भिलाई: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई और एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, दुर्ग के बीच विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के कौशल विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस एमओयू का उद्देश्य उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण, शोध और परामर्श सेवाओं में सहयोग को बढ़ाना है।

इन अधिकारियों ने किए हस्ताक्षर
समझौते पर सीएसवीटीयू की ओर से कुलसचिव डॉ. अमित सिंह राजपूत और एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर की ओर से महाप्रबंधक श्री एल. राजशेखर ने हस्ताक्षर किए।

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण
एमओयू के तहत दोनों संस्थान तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर टूल डिजाइन, CAD/CAM/CAE, सीएनसी प्रोग्रामिंग एवं मशीनिंग, हाइड्रोलिक्स और न्यूमेटिक्स, मेकाट्रॉनिक्स, PLC, SCADA, VLSI, एम्बेडेड सिस्टम्स, औद्योगिक ऑटोमेशन, 3D प्रिंटिंग और 3D स्कैनिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षण और तकनीकी विशेषज्ञता देगा।

इसके अलावा पाठ्यक्रम विकास, अतिथि व्याख्यान, संकाय विकास कार्यक्रम, व्यावसायिक प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण, इंटर्नशिप और संयुक्त शोध परियोजनाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

कुलपति ने बताया महत्वपूर्ण पहल
कुलपति डॉ. अरुण अरोरा ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी और व्यावहारिक कौशल देने के साथ उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच प्रभावी समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों के साथ काम करने और नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के महाप्रबंधक श्री एल. राजशेखर ने कहा कि यह साझेदारी अकादमिक जगत और उद्योग के बीच की दूरी कम करेगी और विद्यार्थियों को अधिक सक्षम बनाएगी।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर निदेशक यूटीडी डॉ. पंकज मिश्रा, समन्वयक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ डॉ. तोरण वर्मा, विवेक मिश्रा, डॉ. पवन पटनायक, उप महाप्रबंधक श्री प्रतिपाल वाहने, वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. के. एम. राजन, प्रबंधक अभिनव दास समेत दोनों संस्थानों के अधिकारी, संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें