उतई नगर पंचायत में 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुवे घटना के विरोध में प्रदेश के लोकप्रिय गृह मंत्री विजय शर्मा का कांग्रेस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय थाना उतई में पदस्थ गिरधारी मंडावी आरक्षक 1805 गंभीर रूप से झुलस गए।पेट्रोल के कारण पुतले में भड़की आग की चपेट में आने से उनकी हाथ में आग लग गई थी,घटना कि जानकारी मिलते ही विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने कॉल करके हाल चल जाना व भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु, पार्षद सतीश चंद्राकर, शुभम वर्मा,महिला मोर्चा उतई मंडल अध्यक्ष विमला कामड़े मौके पर पहुंचे और अस्पताल में आरक्षक जवान के साथ एवं उनके परिजन के साथ मुलाकात किए।जिसके बाद उन्हें सेक्टर 09 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना: पुतला दहन के दौरान पेट्रोल की छींटों से आग भड़की और ड्यूटी पर तैनात थाना उतई में पदस्थ श्री गिरधारी मंडावी आरक्षक 1805 की हाथ में आग लग गई। स्थिति: मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों ने पानी की मदद से आग बुझाई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हम घायल आरक्षक उतई थाना में पदस्थ हैं गिरधारी मंडावी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से करता हूं।




