रायपुर। 2018 बैंच के भारतीय पुलिस सेवा के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी पुष्कर शर्मा को छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है भारत सरकार ने NIA में उनकी पदस्थापना की है, वर्तमान में वे वीआईपी सुरक्षा बटालियन माना रायपुर में सेनानी के पद पर तैनात थे।
पुष्कर शर्मा ने 17 दिसंबर 2018 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के पश्चात फील्ड ट्रेनिंग के लिए पुष्कर शर्मा की प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर रायगढ़ जिले में पोस्टिंग हुई। रायगढ़ के बाद पुष्कर अंबिकापुर में सीएसपी रहें। अंबिकापुर के बाद नारायणपुर जिले में एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन के पद पर पदस्थ रहें। बतौर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा की पहली पोस्टिंग नारायणपुर जिले में हुईं। नारायणपुर एसपी के बाद पुष्कर शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का एसपी बनाया गया था। मूलत बिहार के रहने वाले पुष्कर शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।




