Wednesday, October 21, 2026

संयंत्र के कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाएं में सुधार हो बीएमएस..

भिलाई । भिलाई इस्पात मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक यूटिलिटी जीपी सिंह से मुलाकात कर संयंत्र में कर्मचारियों को गर्मी के दिन में कूलर एवं वाटर कूलर आवश्यकता पर पर्याप्त उपलब्ध हो इस पर ध्यान आकृष्ट करवाया क्योंकि पिछले साल बीएमएस के प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया था परंतु पर्याप्त संख्या मे कूलर एवं वाटरकूलर उपलब्ध नही हुए जिससे गर्मी दिन में कर्मचारियो को बहुत परेशानी हुई थी

इसलिए 3 महीना पहले ही ध्यान आकर्षित करवाया गया जिससे रेस्ट रूम एवं कर्मशाला में प्राप्त संख्या में कूलर उपलब्ध हो पानी के संदर्भ में चर्चा की गई जिसमें सभी कार्य स्थलों में पेयजल व्यवस्था बेहतर करने की मांग की गई कर्मचारियों हेतु पर्याप्त संख्या में रेस्ट रूम टॉयलेट में पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई प्रोपेन प्लांट में रेस्ट रूम न होने पर शीघ्र सुधार की मांग की गई इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मृगेंद्र कुमार उप महासचिव वशिष्ठ वर्मा हरिशंकर चतुर्वेदी पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्रा उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता विनोद उपाध्याय अविनाश गौरव कुमार सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थेl

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें