Thursday, August 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संत रविदास यात्रा पहल का भाजपा नेत्री वंदना टांडेकर ने किया स्वागत, जताया आभार

10 सदस्यीय जिला टोली में मिली अहम जिम्मेदारी, समरसता संकल्प अभियान के तहत आठों मंडलों में निकलेगी कलश यात्रा,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई संत रविदास यात्रा का भाजपा नेत्री एवं जिला सह-संयोजक वंदना टांडेकर ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।। उन्होंने कहा कि यह पहल सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को नई मजबूती देने वाली ऐतिहासिक पहल है। वंदना टांडेकर ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश दिया।।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है।। संत रविदास यात्रा उसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है जिससे समाज के सभी वर्ग उनके विचारों से प्रेरित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संत रविदास यात्रा केवल धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और सद्भाव का जनआंदोलन है,जो प्रदेश में आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत करेगा।। इस अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 10 सदस्यीय टोली का गठन किया गया है, जिसमें भाजपा नेत्री वंदना टांडेकर को जिला सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 36 जिलों से कलश ग्रहण करने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजा गया था।।

खैरागढ़ जिले से भी भाजपा पदाधिकारियों एवं टोली के सदस्यों ने सहभागिता निभाई जिसमें जिला सह-संयोजक वंदना टांडेकर की सक्रिय भूमिका रही। प्राप्त कलश को अब जिले के आठों मंडलों में पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कलश वंदन अभियान एवं ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होगी, जिसके माध्यम से संत रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।। वंदना टांडेकर ने कहा कि केंद्र की सरकार नरेन्द्र और प्रदेश सरकार की यह पहल सामाजिक समरसता को नई दिशा देने वाली है और सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें