आज शाम 4 बजे दादर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार
भिलाई। नगर निगम भिलाई चरोदा वार्ड क्रमांक 5 दादर बस्ती निवासी उदल सिंह चौहान उम्र 59 वर्ष का सोमवार सुबह 8:00 बजे एम्स हॉस्पिटल में हार्ट अटैक आने से आकस्मिक निधन हो गया।
परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज मंगलवार 11 अगस्त को शाम 4:00 बजे दादर चरोदा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
उदल सिंह अपने पीछे धर्म पत्नी रूपलता सिंह, पुत्र प्रीतम सिंह और पुत्रियां उर्वशी सिंह व हिना सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे घनश्याम सिंह चौहान के छोटे भाई और कुंवर सिंह, संत सिंह, न्यू प्रेस क्लब भिलाई के पूर्व सचिव वरिष्ठ पत्रकार खिलावन सिंह के बड़े भाई थे।
उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।




