Thursday, November 5, 2026

सशक्त नारी और युवा उड़ान के संकल्प के साथ राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में मनाया गया 26वां राज्योत्सव

00 मंत्री दयालदास बघेल ने किया शुभारंभ, कहा विकसित और सशक्त जिले के रूप में आगे बढ़ेगा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
00 विभागीय प्रदर्शनी में दिखी विकास की झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की छटा

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
संगीत नगरी खैरागढ़ में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की भावना के साथ 26वां राज्योत्सव राजा फतेह सिंह खेल मैदान में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया।। जिला मुख्यालय स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने किया।। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने की।। इस अवसर पर विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रतिभाओं के सम्मान के माध्यम से जिले की विकास यात्रा और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देखने को मिली।।

जनकल्याण और विकास के संकल्प को साकार कर रही सरकार : मंत्री दयालदास बघेल
मुख्य अतिथि दयालदास बघेल ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण किया।। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान को नई दिशा मिली और विकास के अवसर बढ़े।। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में खाद्य सुरक्षा एवं किसान कल्याण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य कर रही है।।

दयालदास बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने संगीत, कला और संस्कृति के क्षेत्र में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की विशिष्ट पहचान की सराहना करते हुए कहा कि नवीन जिले में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से जिले को नई सौगातें मिलेंगी और यह विकसित एवं सशक्त जिले के रूप में आगे बढ़ेगा।।

विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित जिले का लक्ष्य : विक्रांत सिंह
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष श् विक्रांत सिंह ने कहा कि राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है।। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के अनुरूप खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को भी विकसित जिले के रूप में स्थापित करना हम सभी का साझा संकल्प होना चाहिए।।

शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को दी जा रही गति : इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल कलेक्टर
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में जिले की विशिष्ट पहचान, उपलब्धियों एवं विकास की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति दी जा रही है।। उन्होंने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं।।

प्रदर्शनी का अवलोकन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मंत्री दयालदास बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।। समारोह में स्कूली, संगीत विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा स्थानीय कलाकारों ने गीत, नाटक, सामूहिक एवं एकल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से सजी प्रस्तुतियों को अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा।। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने प्रतिभावान प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।। जिला प्रशासन की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं हरियाली के प्रतीक पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तीरथ चंदेल, जिला पंचायत सभापतिव्दय दिनेश वर्मा, अरुणा राजू सिंह बनाफर एवं भुनेश्वरी जीवन देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, भाजपा नेत्री कीर्ति वर्मा, जनपद सदस्य खेमराज जैन, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, सरपंच अनूप वर्मा, पार्षद एवं सभापति विनय देवांगन, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष अय्यूब सोलंकी, सुनील यादव, भाजपा नेत्री कांता यादव, भाजपा नेता सूर्यदमन सिंह, जीवन देवांगन एवं अनुज देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।। समारोह में पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम अविनाश सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र देवांगन ,बीईओ निलम राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महदीप जंघेल ने किया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें