Sunday, April 19, 2026

“स्वदेशी अपनाओ – विकसित व्यापार बनाओ” अभियान के तहत नंदिनी रोड पहुँचा भिलाई चैंबर दल

भिलाई चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में “स्वदेशी अपनाओ – विकसित व्यापार बनाओ” अभियान के तहत आज प्रदेश मंत्री मनोहर कृष्णानी ने भिलाई चैंबर नंदिनी रोड का दौरा किया। इस अवसर पर प्रभारी मनोहर लाल थदानी, सुभाष साहू, देवेंद्र सिंह बरहा, भारत सिंह, अखिलेश सिंह, तथा शिवराज शर्मा के साथ चैंबर का दल नंदिनी रोड के व्यापारियों के बीच पहुँचा।

प्रदेश मंत्री कृष्णानी ने व्यापारिक साथियों से अपील की कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और व्यापार के क्षेत्र में केवल देश में निर्मित उत्पादों के क्रय-विक्रय को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि यही सच्ची देशभक्ति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारा योगदान है।

अभियान के दौरान 3 नए सदस्यों को भिलाई चैंबर परिवार में शामिल किया गया। यह जागरूकता यात्रा भिलाई चैंबर गौरव दिवस तक जारी रहेगी, जिसके माध्यम से पदाधिकारी एवं प्रभारी भिलाई के प्रत्येक बाजार में व्यापारी समाज में स्वदेशी भावना जागृत करेंगे।

इस अवसर पर
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा —

“भिलाई चैंबर का यह अभियान न केवल व्यापार को सशक्त करेगा, बल्कि देश के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। हर व्यापारी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए।”

भिलाई चैंबर अध्यक्ष गार्गीशंकर मिश्रा ने कहा —

“हमारा लक्ष्य है कि भिलाई के हर बाजार में स्वदेशी उत्पादों की पहचान बने और स्थानीय उद्योगों को नई ऊर्जा मिले। यह अभियान आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा।”

चैंबर चेयरमैन दिनकर बसोंटिया ने कहा —

“व्यापारी समाज ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जब व्यापारी स्वदेशी उत्पादों को अपनाएगा, तो भारत की अर्थव्यवस्था और मज़बूत होगी।”

अभियान में सुनील मिश्रा, निरंकार सिंह, पवन जिंदल, एवं चिन्ना राव मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें