Monday, April 20, 2026

पुरानी रंजिशवश हत्या करने की नियत से धारदार टंगिया से सिर में प्राणघातक हमला करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

आरोपीगण को भेजा गया जेल

खैरागढ़: पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की नियत से धारदार टंगिया से सिर प्राणघातक हमला किया।। बुधवार 22 सितंबर को आरोपीगण लेखराम यादव, मुकेष यादव, उमेष यादव एवं मिलउराम यादव साकिनान जोम थाना छुईखदान जिला केसीजी के द्वारा पुरानी रंजिशवश आहत जगतराम गोंड़ को अश्लील गाली गलौज कर धारदार टंगिया से सिर में प्राणघातक वार किये।।

इस प्रकरण में पुलिस के व्दारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपीगण लेखराम यादव पिता मिलउ राम यादव उम्र 22 साल, मुकेश यादव पिता मिलउ राम यादव उम्र 28 साल, उमेश यादव पिता मिलउ राम यादव उम्र 24 साल, मिलउराम यादव पिता हगरू यादव उम्र 65 साल निवासी थाना छुईखदान,जिला केसीजी के विरूध्द अपराध क्रमांक 387/2025 धारा 109, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आरोपी लेखराम यादव से घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त कर गुरुवार 23 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।। जिसे आदेशानुसार ज्यूडिशियल रिमांड पर सलोनी खैरागढ़ जेल भेजा गया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें