दुर्ग। पशुवध के लिए बैल ले जाने के मामले में सुपेला पुलिस ने फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
21 सितंबर 2026 को वाहन क्रमांक CG 06 GZ 4506 महिंद्रा जीतो प्लस में बैल का मुंह बांधकर छावनी से सुपेला होते हुए नागपुर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। प्रिंस कसेर की सूचना पर नेहरू नगर भिलाई में वाहन पकड़ा गया था।
मामले में अपराध क्र. 1406/26 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज है। परिचालक त्रिलोक पटेल पहले ही जेल जा चुका है।
फरार चालक शरद यादव उर्फ शरद यदु, निवासी नंदई कुआं, बसंतपुर, राजनांदगांव को पुलिस ने राजनांदगांव से पकड़ा और 3 नवंबर को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




