00 न्यायालय के आदेश पर भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : आगामी गणेश विसर्जन एवं झांकी को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए खैरागढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।। संभावित विवाद, उपद्रव एवं शांति भंग की स्थिति को रोकने के लिए पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे आदतन अपराधियों उपद्रवियों को चिन्हांकित कर 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।।
- भोजराज पटेल उर्फ भोला, पिता दिनेश पटेल
- अमन रजक उर्फ फनिश, पिता अजीत रजक बरेठपारा,
- त्रिभुवन धुर्वे उर्फ मुंडा गोलू, पिता स्व. शत्रुघ्न धुर्वे दाऊचौरा,
- राजा सारथी उर्फ चंदन, पिता राजेश सारथी दाऊचौरा,
- दिनेश साहू, पिता सोनसाय साहू।।
- मनीष यादव, पिता अशोक यादव बरेठपारा।।
- सचिन रजक, पिता स्व. शंकर रजक,
- पवन चंद्राकर, पिता चिंताराम चंद्राकर,
- कृष्णा नेताम, पिता अगनू नेताम,
- गोपाल यादव उर्फ संजू यादव, पिता थानसिंह यादव,
- विकास तापड़िया पिता अशोक तापड़िया,

उक्त सभी के विरुद्ध BNSS की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, झांकी मार्गों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं विसर्जन स्थलों पर विशेष निगरानी एवं पेट्रोलिंग की जा रही है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
➡️के सी जी पुलिस की आमजन से अपील
गणेश उत्सव को शांति, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा उपद्रव की सूचना तत्काल पुलिस को दें।।




