Monday, September 7, 2026

प्रधान पाठक पद्‌मा साहू राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
पद्‌मा घम्मन साहू, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला संडी खैरागढ़, अपनी नवाचारी सोच, लगन और समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर शनिवार 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर ‘ पर लोकभवन, छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रमेन डेका महामहिम राज्यपाल, अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं शिक्षा विभाग के सचिव और अधिकारीगण की गरिमामय उपस्थिति में राज्य शिक्षक सम्मान से अलंकृत हुई।।

शिक्षिका पद्मा घम्मन साहू ने अपने शैक्षणिक जीवन में विभिन्न संघर्षों के बीच सतत आगे बढ़ते हुए समर्पित होकर बच्चों के लिए कार्य कर रही है
शिक्षिका पद्मा घम्मन साहू ने शिक्षण को केवल किताबों तक सीमित न रखते हए बच्चों में सर्वांगीण विकास हेतु बच्चों को औपचारिक किताबी ज्ञान से आगे उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया है।। उनके द्वारा स्मार्ट क्लास, खेल-खेल में गतिविधि आधारित शिक्षण, जादुई पिटारा, मुस्कान पुस्तकालय एवं बच्चों एवं स्वनिर्मित टीएलएम, स्वरचित कविता-कहानियों के माध्यम से कक्षा शिक्षण को रोचक एव प्रभावी बनाया है।। बच्चों में नैतिक शिक्षा हेतु विद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता निभाते हुए विद्यालय के लिए सकारात्मक सोच के साथ एक नई दिशा में काम किया जा रहा है।। उनके शिक्षण से बच्चों के शैक्षणिक स्तर में उलेखनीय सुधार के साथ सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हुआ है।। उनके द्वारा बच्चों के लिए विद्यालय में 100 प्रतिशत कक्षा दक्षता हासिल करने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है।। साथ ही साथ अपने शैक्षणिक जीवन में उन्होंने जरुरतमंद बच्चों को भी आगे लाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।।

पद्‌मा घम्मन साहू विगत 5 वर्षों से एससीईआरटी के माध्यम से, रचनादत्त मैडम के मार्गदर्शन में पाठ्यक्रमों में लेखन एवं अनुवाद कार्य में सहयोग प्रदान करते आ रही हैं।।फलस्वरूप इस वर्ष कक्षा एक और दो की हिन्दी पाठ्यपुस्तक में अनुवादक लेखन के रूप में उनका नाम प्रकाशित हुआ है।। शिक्षिका पद्‌मा घम्मन साहू हमेशा अनुशासन के प्रति बच्चों को सजग रखने का प्रयास करती है और उन्हें शैक्षिक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध रहती हैं। उनके विद्यार्थी उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं।। जिनका लाभ बच्चों को मिल रहा है।। प्रधान पाठक पद्‌मा घम्मन साहू की इन उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें राज्य शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल के. पी. साव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री नीलम राजपूत, बीआरसी सुजीत चौहान, समन्वयक प्रयाग सिंह
सहित शाला परिवार, शिक्षक समुदाय, साहित्यिक समुदाय, जनप्रतिनिधियों, परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों और पालकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें