ई-रिक्शा पाकर चेहरे पर खिली मुस्कान,
खैरागढ़ : जनमन बैगा आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वनांचल क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को बैटरी चलित ई-रिक्शा (आजीविका एक्सप्रेस) का वितरण किया गया। साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम कुम्हरवाड़ा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के हाथों तीन हितग्राही महिलाओं को ई-रिक्शा की चाबियां सौंपी गईं।।
“इन महिलाओं को मिली ई-रिक्शा की सौगात”
आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की तीन महिलाओं को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिला है।। इसमें ग्राम सरोधी की संतोषी बाई, ग्राम पंचायत बंजारपुर की असंतकुवर धुर्वे तथा ग्राम पंचायत गेरूखदान की सगनिया मरकाम शामिल हैं। इन तीनों समूह की महिलाओं को शासन की ओर से नि:शुल्क ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे अब खुद वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण और आर्थिक सुदृढ़ीकरण कर सकेंगी।।
“जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली यह आजीविका एक्सप्रेस ग्रामीण महिलाओं के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी और उनके लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने हितग्राही महिलाओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम ग्रामीण अंचल में महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।।
“महिलाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार”
मुफ्त ई-रिक्शा प्राप्त करने के बाद महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। हितग्राही महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का सहृदय आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार की दूरदर्शी सोच का ही सुखद परिणाम है, जिससे अब उन्हें रोजगार और परिवहन का एक नया साधन मिल गया है।।
“कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक और अधिकारी रहे मौजूद”
ग्राम कुम्हरवाड़ा में आयोजित इस वितरण समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत सीईओ केशवरी देवांगन, शत्रुहन साहू, ललित सोनी, महेंद्र यादव, संतोष ठाकुर, सतीश वर्मा, पारासर ठाकरे, विष्णु ठाकरे, आनंद सिन्हा, मन्नू मरकाम, ओमलाल साहू, शिव यादव, नन्हे पटेल, लीलाबाई मेरावी, नोहर यादव, चमन वर्मा और अवध पटेल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।।




