(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : मण्डल भाजपा पांडादाह के अंतर्गत आने वाले गातापार जंगल शक्तिकेन्द्र की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं केसीजी जिला भाजपा प्रभारी नलिनीश ठोकने तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।। अपने संबोधन में नलिनीश ठोकने ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।।
इसी क्रम में विक्रांत सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार नियमित रूप से शक्तिकेन्द्र स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं।। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की।।
बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, टीके चंदेल, दिनेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा, टोमेश साहू, संजय यदु, कमलेश भदौरिया, नरोत्तम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।।




