बेमेतरा जिले के बालसमुंद के पास स्थित ग्राम राउरपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं जिला अस्पताल में मृत बच्चों के परिजन पहुंच चुके हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





