Saturday, May 30, 2026

BREAKING: रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का पुर्तगाल के लिस्बन में हार्ट अटैक से निधन

रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। डॉक्यूमेंटेशन पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कारोबारी अजय सुंदर भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप पहुंचे थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान अजय निहलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। अजय निहलानी 19 जनवरी को ही अपना जन्म दिवस मनाया था। फिलहाल उनका शव लाने की प्रक्रिया जारी है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें