Saturday, May 30, 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधायक रिकेश सेन को फोन कर दी सांत्वना

बड़े भाई दिनेश सेन के निधन पर जताया शोक, कहा- पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा

भिलाई नगर: वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को फोन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त सेन परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में पूरे संगठन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

दिनेश सेन का 17 मई को दु:खद निधन हो गया था। उनकी स्मृति में 27 मई को भिलाई में गरिमामयी शोक सभा आयोजित की गई थी। सभा में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसद, जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर स्व. दिनेश सेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी सिलसिले में 28 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधायक रिकेश सेन से फोन पर विशेष बातचीत की। श्री नबीन ने इस असमय पारिवारिक क्षति पर गहरा दु:ख जताया। उन्होंने विधायक रिकेश सेन और पूरे सेन परिवार को सांत्वना दी।

नबीन ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दु:खद बेला में पूरी भारतीय जनता पार्टी विधायक रिकेश सेन और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें