दुर्ग। दुर्ग शहर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच NSUI से छात्र राजनीति की शुरुआत कर युवा कांग्रेस में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता ऋषि साहू का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है।
सहज, सरल और कुशल कार्यशैली के कारण युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाई है।
ऋषि साहू द्वारा युवा कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी पेश किए जाने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। शहर की राजनीतिक गलियारों में भी उनके नाम की चर्चा लगातार तेज हो रही है।




