Saturday, May 30, 2026

खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का नाम बदला, अब होगा ‘राजकुमारी इंदिरा सिंह कला एवं संगीत विश्वविद्यालय’

राज्यपाल और कुलपति के प्रयासों से मिली मंजूरी, राजपरिवार ने जताया आभार

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़ ) खैरागढ़: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का नाम अब संशोधित होकर “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला एवं संगीत विश्वविद्यालय” हो गया है। प्रदेश शासन से स्वीकृति मिलने के बाद यह ऐतिहासिक बदलाव हुआ है।

विश्वविद्यालय का नया नाम खैरागढ़ राजपरिवार की सदस्य और स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह की सुपुत्री स्वर्गीय राजकुमारी इंदिरा के मूल नाम पर रखा गया है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।

राजा आर्याव्रत सिंह ने जताया आभार
नाम परिवर्तन पर खैरागढ़ राजपरिवार के वर्तमान राजा आर्याव्रत सिंह एवं राजकुमारी शताक्षी सिंह ने राज्यपाल रमेन डेका और कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। राजा आर्याव्रत सिंह ने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि खैरागढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता और राजपरिवार के योगदान को सम्मान देने का कार्य है। उन्होंने कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय के विकास और अधोसंरचना विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

क्षेत्र में खुशी का माहौल
नाम परिवर्तन की खबर सामने आने के बाद खैरागढ़ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इसे खैरागढ़ की ऐतिहासिक विरासत के सम्मान का क्षण बताया है। क्षेत्रवासियों ने इसे खैरागढ़ के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया।

गौरतलब है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय देश-विदेश में कला-संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें