Wednesday, May 13, 2026

कुम्हारी में मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

वार्ड 04 खपरी रोड की घटना, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

दुर्ग: थाना कुम्हारी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड स्थित एक मकान में सोमवार को आकस्मिक आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 साल की बच्ची भी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

घर के भीतर मिले चारों शव
पुलिस के अनुसार घटना में होमदास वैष्णव उम्र 40 वर्ष, लक्ष्मी वैष्णव उम्र 18 वर्ष, चांदनी उम्र 17 वर्ष और गोपिका उम्र 2 वर्ष की मौत हुई है। चारों शव मकान के भीतर मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फॉरेंसिक जांच शुरू
आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। मामले में वैधानिक कार्यवाही जारी है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें