00 बैठक में गरमाया माहौल, कई मुद्दों पर नहीं मिले जवाब,
00 कांग्रेस के एक पार्षद ने किया सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार,नही पहुचे बैठक में,
00 भाजपा पार्षद व सभापति का 82 प्लेसमेंट कर्मचारियों पर सवाल,पूछे 52 से 82 कैसे हुए,
00नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ने ठेकेदारों पर पक्षपात और अधूरे काम के लगाए आरोप,
00 स्वच्छता और शौचालय व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, 00कमीशनखोरी और भुगतान व्यवस्था पर सवाल,
खैरागढ़ : सामान्य सभा की बैठक रही हंगामेदार, विपक्ष के पार्षदों के साथ साथ सतापक्ष के पार्षदों ने दागे सवाल।।नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई।। इस बैठक में भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर तीखे सवाल उठाए।। बैठक के दौरान जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।। पूरे समय माहौल गरमाया रहा और कई मुद्दों पर स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाने से असंतोष भी नजर आया।।
82 प्लेसमेंट कर्मचारियों पर भाजपा पार्षद का सवाल,52 से 82 कैसे हुए
भाजपा पार्षद चंद्रशेखर यादव ने 82 प्लेसमेंट कर्मचारियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा 52से 82 कैसे हुए और 82 के 82 कर्मचारी कहां काम करते हैं, किस-किस जगह पर तैनात हैं, उनके नाम क्या हैं, यह बताया जाए।। उन्होंने यह भी आशंका जताई, कि कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी मृत व्यक्ति के नाम पर पैसा निकाला जा रहा हो।।उन्होंने रजिस्टर दिखाने की मांग की।। इस पर पालिका कर्मचारी टोडर सिंह ने समय मांगते हुए कहा कि रजिस्टर उनके पास अभी उपलब्ध नहीं है, वे कुछ समय बाद सदन में प्रस्तुत कर देंगे।।
20 में से 19 पार्षद उपस्थित, एक रहे गायब, बैठक का किया बहिष्कार,शहर में घुमते नजर आए
सामान्य सभा की बैठक में 20 में से 19 पार्षद उपस्थित रहे।। एक पार्षद वार्ड क्रमांक 20 के दिलीप लहरे अनुपस्थित रहे और शहर में घूमते हुए नजर आए।।उन्होंने बैठक का बहिष्कार करते हुए बैठक में आना जरूरी नहीं समझा और न ही अनुपस्थिति की कोई सूचना दी।।
ठेकेदारों पर पक्षपात और अधूरे काम के आरोप, उपाध्यक्ष नगर पालिका ने लगाए
कांग्रेस पार्षद व उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान ने आरोप लगाया कि भाजपा के ही रिश्तेदार ठेकेदार के रूप में काम कर रहे हैं।। वे अधिक काम ले लेते हैं, लेकिन समय पर पूरा नहीं करते।। नया टेंडर आते ही फिर से काम उठा लेते हैं, जबकि जो ठेकेदार काम कर रहे हैं, उनके पास अब काम नहीं बचा है।। इससे निर्माण कार्य की गति धीमी बनी हुई है।।
स्वच्छता और शौचालय व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कमीशनखोरी और भुगतान व्यवस्था पर सवाल
चंद्रशेखर यादव ने स्वच्छता श्रृंगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अभी तक इसका टेंडर क्यों नहीं हुआ। मार्च में टेंडर प्रक्रिया समाप्त हो जाती है और अप्रैल से नई प्रक्रिया शुरू होती है, लेकिन कभी भी समय पर टेंडर नहीं किया जाता।। इसके पीछे क्या कारण है, यह स्पष्ट किया जाए।।
शहर में शौचालयों की हालत बेहद खराब और खस्ता हाल है, विधायकरल प्रतिनिधि ने उड़ाए सवाल
विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस मनराखन देवांगन ने कहा कि शौचालयों की हालत बेहद खराब है।। उन्होंने बताया कि वे स्वयं निरीक्षण कर चुके हैं और कहीं भी स्वच्छता नजर नहीं आई।। आम लोगों को बहुत परेशानी होती है और नाक बंद करके अंदर जाना पड़ता है।।
इसी मुद्दे चंद्रशेखर यादव ने आरोप लगाया कि प्लेसमेंट कर्मचारियों से ही शौचालय की सफाई करवाई जा रही है, जबकि ठेकेदार को फायदा पहुंचाया जा रहा है और कमीशन लिया जा रहा है।। उन्होंने पूछा कि बिना काम के पैसा कैसे निकल रहा है और चेक कौन काटता है।।
नगर पालिका इंजीनियर को फटकार, भाजपा सभापति ने उड़ाए सवाल, कितने दिन कार्यालय आए हैं
चंद्रशेखर यादव ने नगर पालिका इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कहा कि 20 जनवरी से पदस्थ होने के बावजूद वे कितने दिन कार्यालय आए हैं, यह स्पष्ट किया जाए।। उनका वेतन कहां से बनता है और कौन बनाता है, यह भी सवाल उठाया गया।। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो निंदा प्रस्ताव भेजा जाएगा।।
सभापति से ही पूछे गए उनके सदस्य और जिम्मेदारी,नही दे सके जवाब
कांग्रेस पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा ने सभापति अजय जैन से सवाल किया कि उनके कितने सदस्य हैं, कौन-कौन हैं और मंत्री कौन है।। इस पर अजय जैन शांत खड़े रहे।। इस पर वर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब जानकारी नहीं है तो सभापति बनने का क्या मतलब, पहले अपने दायित्व समझें।।
नगर पालिका कार्यालय की बदहाल स्थिति उजागर, सांसद प्रतिनिधि ने बैठक में उठाए सवाल
सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका के बाथरूम की स्थिति भी खराब है।। वहां बाल्टी, मग और टाइल्स तक उखड़ी हुई हैं।। जब खुद कार्यालय की स्थिति ऐसी है तो अन्य जगहों की व्यवस्था कैसी होगी, यह आसानी से समझा जा सकता है।।
59 करोड़ की जल आवर्धन योजना पर सवाल, विधायक प्रतिनिधि ने उड़ाए सवाल
मनराखन देवांगन ने 59 करोड़ की जल आवर्धन योजना पर सवाल उठाए।। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में पाइपलाइन बिछा दी गई, सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन एक बूंद पानी नहीं आ रहा।। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जल स्रोत से अनुमति ली जानी चाहिए थी।। लालपुर में बने एनीकेट पर 2 करोड़ खर्च किए गए,धंपर भी पानी स्टोर क्यों नहीं हो रहा है आज भी पानी की स्थिति संतोषजनक नहीं है।।
अधिकारी की तैयारी और जानकारी पर उठे सवाल, पार्षद व सभापति टांडियां ने उठाया सवाल
भाजपा पार्षद सुमित टांडिया ने अधिकारी मनोज शुक्ला को फटकार लगाते हुए कहा कि उनके पास किसी भी प्रकार की तैयारी या रिकॉर्ड नहीं है।। उन्होंने कहा कि अनुकंपा से नौकरी मिलने के बाद भी जिम्मेदारी नहीं निभाई जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों से सीखने की जरूरत है।।
अपने ही वार्ड की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई सभापति यादव ने
चंद्रशेखर यादव ने अपने ही वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।।उन्होंने कहा कि शौचालय की सीट टूटी हुई है, गेट खराब है और नालियां भरी हुई हैं।। इसके बावजूद ठेकेदारों को समय पर भुगतान किया जा रहा है, जो गंभीर मामला है।।
नगर पालिका अध्यक्ष ने भारी हंगामे और आरोप प्रत्यारोप के बिच किया बजट पेश, लेकिन सवालों पर नहीं मिले जवाब
सामान्य सभा कि बैठक के अंत में अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने बजट पेश किया, जिसमें कांजी हाउस, मुक्तिधाम उन्नयन और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाएं शामिल थीं।।
इस दौरान मनराखन देवांगन ने पूछा कि कांजी हाउस कहां बनेगा और इसकी लागत कितनी होगी, लेकिन अध्यक्ष औरकोई जवाब नहीं दे सकीं।। उन्होंने मुक्तिधाम के निर्माण और खर्च पर भी सवाल उठाए, हैं लेकिन इस पर भी संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई।। इसपर मनराखन देवांगन ने कहा पहले खुद पड़ ले बजट को कुछ भी पास नहीं करना है।।
Cmo का एक ही जवाब,मै तो अभी….
लंकिसी भी कार्य को लेकर जब CMO से सवाल पूछा गया तो, बतौर अधिकारी उनसे स्पष्ट जवाब की अपेक्षा की गई।। हालांकि, लगभग हर प्रश्न पर उनका एक ही जवाब रहा—कि वे अभी नया आया हु और हाल ही में यहां पदस्थ हुआ हु।।
पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल
कुल मिलाकर बैठक में पारदर्शिता, कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े हुए, जिनका समाधान फिलहाल अधूरा नजर आया।।




