Thursday, April 16, 2026

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से चेंबर प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, शहर व व्यापारिक विकास पर हुई सार्थक चर्चा

राजनांदगांव। आज चेंबर ऑफ कॉमर्स, राजनांदगांव के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट करने पहुंचा। इस दौरान चेंबर प्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह का कुशलक्षेम पूछा तथा राजनांदगांव शहर के वर्तमान हालात, व्यापारिक गतिविधियों एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में विशेष रूप से व्यापारियों की आवश्यकताओं, शहर में व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार, तथा आगामी चेंबर महाधिवेशन की संभावित तिथि (मई माह) को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। डॉ. रमन सिंह ने चेंबर प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि“आप सभी से मिलकर राजनांदगांव की ऊर्जा और सक्रियता का अनुभव होता है।” उन्होंने चेंबर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

चेंबर प्रतिनिधियों ने भी शहर के विकास एवं व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें