Thursday, April 16, 2026

भिलाई में सेवा का संदेश: मुक्ति धाम के कर्मचारियों का सम्मान, भोजन व वस्त्र वितरण

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “अंत्योदय” सिद्धांत को आत्मसात करते हुए सेवा का प्रेरणादायी कार्य किया गया। प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रामनगर स्थित “मुक्ति धाम” में कार्यरत कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें वस्त्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को श्रद्धापूर्वक भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सम्मान पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज तिवारी सहित सह संयोजक हेमंत बेहरा, प्रेमचंद गिरी, रामानुज प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार मिश्रा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा जय हरपाल, सुभाष भगत, विशाल सिंह, अजय उपाध्याय, आकाश क्षेत्री, विनोद शर्मा, संतोष सिंह, राकेश जैन, शैलेश तिवारी, प्रणय तिवारी, भागवत, हितेश यादव, ठाकुर देवेंद्र, संजय सिंह, प्रीतेश, राजू, कृष्णा, गोदावर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें