Friday, April 17, 2026

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी का मंथन शिविर…

“कान्हा किसली” में, पार्टी को मजबूत बनाने लिया संकल्प

00 भिलाई नगर निगम और रिसाली नगर निगम में
फिर अपना महापौर बनाने पर फोकस
00 आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए कमर
कस ली है : मुकेश चंद्राकर
00 पारिवारिक माहौल में कार्यकारिणी ने पर्यटन
स्थल का आनंद भी उठाया

भिलाई नगर। कांग्रेस पार्टी को कैसे मजबूत बनाया जाए, आने वाले भिलाई नगर निगम और रिसाली नगर निगम में जीत कैसे हासिल किया जाए, विपक्षी पार्टी के झूठ फरेब को कैसे बेनकाब किया जाए ? इस तरह के कई सवालों को लेकर भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कान्हा किसली, मध्यप्रदेश में चिंतन शिविर का आयोजन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मंथन शिविर का मार्गदर्शन किया। तीन दिवसीय इस शिविर के दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों ने पारिवारिक माहौल में इस पर्यटन स्थल का आनंद भी उठाया।

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में यह मंथन शिविर काफी सफल रहा। पार्टी के सामने जो चुनौतियां हैं उन पर वरिष्ठ नेताओं ने अपनी बात रखी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू, बृजमोहन सिंह, प्रदेश सचिव इरफान खान, पंकज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू एवं केशव बंछोर सहित निगम के एमआईसी मेंबर, कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित लोगों ने इन तीन दिनों में कान्हा किसली के घने जंगलों में घूमने, रिसोर्ट के स्विमिंग पूल, जंगल का झरना, घने जंगलों के बीच सफारी आदि का खूब लुत्फ उठाया।

शिविर को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह ने कहा कि हमें मजबूती से काम करना है और पार्टी को मजबूत बनाना है। वरिष्ठ नेता पंकज पाल ने कहा कि आने वाले समय में भिलाई नगर निगम एवं अभिसारी नगर निगम हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती है। प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ में यह पहला प्रयास है यहां उपस्थित काफी अच्छी है। हमें देखना होगा कि लोगों में सक्रियता बढ़े।

प्रदेश सचिव इरफान खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इमेज को हिंदू विरोधी और मुस्लिम समर्थक बना दिया गया है हमें इस इमेज को तोड़ना होगा और कांग्रेस की विचारधारा को सबके सामने लाना होगा। अली हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि वार्ड एवं ब्लॉक स्तर पर लोगों को जिम्मेदारी देनी होगी। भिलाई नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू ने कहा कि आगामी निगम चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा । रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोर ने कहा कि कई बार आरक्षण के चलते योग्य को टिकट नहीं मिल पाती इसमें निराश होने की जरूरत नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप ने कहा कि पदाधिकारियों को अभी से जिम्मेदारी सौंप दी जाए ताकि वह अभी से सक्रिय हो जाएं। शिविर को महिला पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। सभी ने संकल्प लिया कि पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

00संकल्प लें कि भिलाई और रिसाली निगम में
हमारा महापौर होगा
: मुकेश चंद्राकर

मंथन शिविर को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि संगठन को कैसे मजबूत करना है इसके लिए समय-समय पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से दिशा निर्देश मिलते रहता है। हमने आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए कमर कस ली है। अब हमें 1 मिनट भी खाली नहीं बैठना है। कार्यकारिणी के एक-एक पदाधिकारी को और सदस्यों को जवाबदेही दी जा रही है। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में निगरानी समिति और अनुशासन समिति का भी गठन किया जाएगा ताकि लोगों के कार्यों का अवलोकन किया जा सके और उनकी शिकायतें सुनी जा सके।

चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में हमने सबसे पहले कार्यकारिणी की घोषणा की है। अब हमें लगातार मेहनत करना है और आगामी नगर निगम चुनाव को फोकस में रखकर पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाना है। आज हम इस चिंतन शिविर से संकल्प लेकर जाएं कि भिलाई नगर निगम और रिसाली नगर निगम में हमारा महापौर होगा। ज्यादा से ज्यादा हमारे पार्षद होंगे ।उन्होंने शिविर में आने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्प समय की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग शिविर में उपस्थित हुए, यही शिविर की सफलता है।

00 शिविर में भाग लेने वाले…

अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, प्रदेश सचिव इरफान खान, वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह, पंकज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू एवं केशव बंछोर, मो रफीक, रविंदर सिंह, भुवनेश्वरी रानी,अली हुसैन सिद्दीकी, शिखा रॉय,शमशेर सिद्दीकी, गोविंद कोसले, विष्णु बारले,चुम्मन देशमुख,दीपक भाटिया, चंद्रकांत कोरे, विनोद गुप्ता, जागेश्वरी साहू, पिंकी वर्मा, राजेश कुमार साहू,शैलेन्द्र साहू, अमित सिंह, सनीर साहू, इमरान अंसारी, दानेशवरी साहू, ललिता साहू,रवि शर्मा, दुर्गेश ताम्रकार,दर्शन सिंह, कीर्ति सिंह,शुभम् वर्मा,राजेंद्र रजक,विजय चौबे, केशव चौबे,सुमित सिंह,प्रमोद प्रभाकर,अमित कासकर,इमरान खान, जहीर अब्बास,अनिल देशमुख,जूली साहू, अनीशा बघेल, लालचंद वर्मा,आनंद डोंगरे,राकेश मिश्रा, दिनेश पटेल, गिलोरी एंथोनी,टेकराम डड़सेना, नंद कुमार कश्यप,जितेश बंजारे एवं कोमल दूधे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें