भिलाई। जिले के सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय अंडर 20 कुश्ती महासंग्राम का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ में प्रथम बार हो रहा हैं l इस आयोजन का शुभारंम आज प्रातः हमारे आराध्य हनुमान जी की चालीसा व हनुमान अभिषेक के मंत्रो के उच्चारण कर किया गया l छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक कान्हा जी महाराज के श्रीकंठ से संम्पन्न हुआ l
इसके पश्चात् सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन पर छत्तीसगढ़ की भूमि में पधारे अतिथिगण भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रिजभूषण शरण सिंह, मा.रमापति राम त्रिपाठी भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यू.पी., संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष,जय प्रकाश ओलम्पियन नरसिंघ पंचम यादव,एस पी देसवाल का भिलाई के प्रमोद सिंह,जी सुरेश बाबे,गोपाल वर्मा, डॉ रमेश श्रीवास्तव,विश्वरतन सिन्हा,सुधीर बंसल,शारदा गुप्ता,विनोद उपाध्याय,गोपाल बिष्ट,सुभाष साव,रजनीकांत अग्रवाल,भूषण अग्रवाल,श्रीकांत ताम्रकार,निशु पाण्डेय जैसे गणमान्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया l

फिर शुरू हुआ कुश्ती का महासंग्राम जिसका इंतजार जिले के सभी कुश्ती प्रेमी कर रहें थे आज दिन था बालिका वर्ग के पहलवानो का l 28 राज्यों से आयी बालिकाएं इस महासंग्राम में अपने आप को पहलवानी में कुशल साबित करने पूरी ताकत से लड़ रही थी बालिकाओं द्वारा कुश्ती में उपयोग किये दाव पेंच देखते ही बन रहें थे l बालिकाओं की अपने खेल के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं क्षमता को देख सांसद विजय बघेल ने सभी बालिकाओं को छत्तीसगढ़ की वीरांगना अवन्ति बाई की उपाधि दी l
अधिक जानकारी देते हुये निशु पाण्डेय ने बताया की हरियाणा की टीम ने दंगल कुश्ती में बेहतरीन दांवपेंच, मजबूत पकड़ और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 230 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उनके पहलवानों ने हर मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वियों को चित कर बढ़त बनाए रखी।

महाराष्ट्र की टीम ने भी जोरदार मुकाबले लड़े और अपने दांव, पलटवार (काउंटर अटैक) तथा संतुलित रक्षा के दम पर 141 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने ताकत और तकनीक का अच्छा मेल दिखाते हुए 125 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम ने भी अपने अखाड़े में पूरी जुझारू भावना के साथ मुकाबले किए, हालांकि उन्हें कड़े दांवपेंचों और अनुभवी पहलवानों के सामने संघर्ष करना पड़ा। टीम को कुल 22 अंक मिले और वह 14वें स्थान पर रही। छत्तीसगढ़ के पहलवानों ने 57 किलोग्राम, 65 किलोग्राम और 72 किलोग्राम भार वर्ग में अपने दांव आजमाए, जहां उन्होंने पकड़, दांव, बचाव और पलटवार की तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस अवसर परभूपेंद्र यादव, देवेंद्र यादव देवेंद्र (दिलबर) ,जग्गनाथ पहलवान, प्रशांत राय,लक्ष्मण पहलवान,बिरेन्दर यादव पहलवान आदि उपस्थित थे l





