Thursday, April 16, 2026

मातृ दिवस के उपलक्ष मे प्याऊ शुभारंभ…

भिलाई। मानव उत्थान सेवा समिति भिलाई द्वारा सद्गुरदेव सतपाल जी महाराज की प्रेरणा मे माता राजराजेश्वरी जयंती के शौभ अवसर पर स्टेशन मरौदा हंसयोग आश्रम के पास शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ महात्मा भुवनेश्वरी बाई,महात्मा हरिप्रयागानंद,महात्मा अनंता बाई के सानिध्य मार्गदर्शन तथा मुख्य अतिथि तुलसी साहू भाजपा ओ बी सी संभाग प्रभारी के करकमलो से किया गया। तुलसी साहू ने कहा कि भीषण गर्मी मे प्यासे राहगीर को ठंडा जल मिल जाये इसके लिए समिति के यह पुण्यार्थ कार्य अनुकरणीय है।

महात्मा भुवनेश्वरी बाई ने कहा कि माता जी अध्यात्म के माध्यम से मानव मात्र मे सदैव प्रेम, एकता, सहिष्णुता , शिक्षा, संस्कार के लिए तटस्थ रही। माता जी की प्रेरणा से ही समिति अध्यात्म के साथ समाजपयोगी कार्य, वृक्षारोपण, स्वास्थय शिविर,गरीब छात्रो के लिए मिशन एजूकेशन के माध्यम से स्टेशनरी वितरण, नशा उन्मूलन, योग शिविर करते आ रही है। विविध आयोजन की कडी मे शरबत , एव खिचडी प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे रोसित नायक, रमेश सिघल, केशव पटेल, संतोष साहू, श्रवण यादव, बी एस दुग्गा,पंच राम साहू, सी एस अधिकारी, खोमलाल रावटे,आई नागवंशी,गंगाप्रसाद, महिला प्कोष्ठ संतोषी साहू, शशि वर्मा प्रेमलता सिघल, वंदना निषाद, मानव सेवादल ,युथ विग की सहभागिता रही।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें