खैरागढ़ : सांसकृतिक एवं साहित्यिक संस्था “सदभावना छत्तीसगढ़,, बिलासपुर द्वारा वर्ष 2026 का”विशिष्ट सदभावना सम्मान ” प्रो डॉ राजन यादव, विभागाध्यक्ष हिंदी एवं अधिष्ठाता ,कला संकाय राजकुमारी इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ,खैरागढ़ को प्रदान किया गया।। पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे को समर्पित यह कार्यक्रम 1अप्रैल 2026 को
आशीर्वाद भवन,पद्ममनाभपुर दुर्ग में महापौर अल्का बाघमारे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो यादव आमंत्रित भी थे।। “सदभावना छत्तीसगढ़ “के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, साहित्य भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बी आर साहू ,कवि सतीश पांडेय, डॉ राजेन्द्र मौर्य,डॉ अशोक ताम्रकार के अलावा कवि एवं साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।
इस अवसर पर प्रोफेसर राजन यादव ने सम्मानित करने वाली संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कवि कर्म तपस्या की तरह है।। सतत मानवीय मूल्यों का प्रसार कवि का दायित्व है,वाग्विलास नहीं।।
किसी भी प्रान्त अथवा देश का सांस्कृतिक स्वर हम कवियों की कविताओं में सुन सकते हैं।।
प्रो राजन यादव को 2026 का विशिष्ट सदभावना सम्मान




