(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़: शहर में बढ़ती पानी की किल्लत के बीच लालपुर स्टॉप डेम की बदहाल स्थिति को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को स्थल निरीक्षण कर नगर पालिका प्रशासन को घेरा।। निरीक्षण के दौरान डेम में पानी की भारी कमी बदबूदार पानी और कीड़ों से भरी स्थिति सामने आने पर कांग्रेस नेताओं ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।। विधानसभा की विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं की टीम ने लालपुर स्टॉप डेम का निरीक्षण किया।। इस दौरान नगरपालिका पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन भी मौजूद रहे।।
निरीक्षण में पाया गया करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बने एनीकट में पानी लगभग समाप्त हो चुका है।। डेम में केवल थोड़ा बहुत पानी बचा है, जो न तो नहाने योग्य है और न ही किसी उपयोग के लायक, पानी से तेज बदबू आ रही है उसमें कीड़े पड़ चुके हैं जिससे आसपास का क्षेत्र भी बदबू से प्रभावित हो रहा है। डेम के आसपास शराब की बोतलें और पानी के पाउच बड़ी संख्या में पड़े हुए मिले जिससे गंदगी और बढ़ गई है।। बताया गया कि इसी जल स्रोत से शहर के कुछ वार्डों में पानी की आपूर्ति की जाती रही है।।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने बताया कि इस एनीकट को बनाते समय 12 महीने आधा एमसीएम पानी बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया था।। बाद में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से इसकी ऊंचाई भी बढ़ाई गई लेकिन वह भी कथित तौर पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।।

उस समय कांग्रेस ने विरोध किया था, जिसके बाद सड़क की मरम्मत कराई गई थी।। लेकिन डेम की स्थिति में सुधार नहीं हुआ।। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र के लोगों की शिकायतें मिल रही थीं,जिसके बाद निरीक्षण किया गया।। अधिकारियों से चर्चा करने पर बताया गया, कि पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण फिलहाल आपूर्ति बंद है।। उन्होंने कहा कि जिस जल स्रोत पर शहर के वार्ड निर्भर हैं,उसकी यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।। अरुण भारद्वाज ने नगरपालिका के सीएमओ को सूचना देकर पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शहर कांग्रेस कमेटी आंदोलन करेगी।। वहीं पार्षद व नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन ने कहा कि इस मुद्दे को कई बार नगरपालिका की बैठकों में उठाया गया लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।।
उन्होंने कहा कि गर्मी की शुरुआत में ही शहरवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहर का गंदा पानी नालियों के माध्यम से नदी में जा रहा है और करोड़ों रुपये की लागत से बना वाटर प्लांट भी बंद पड़ा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।।अरुण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि नगर पालिका मेअधिकारी-कर्मचारी जनहित की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल औपचारिकता निभा रहे हैं।। उन्होंने कहा कि नगर पालिका नेतृत्व को शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए। निरीक्षण के दौरान पुराना सारथी, सूर्यकांत यादव, शेखर दास वैष्णव, महेश यादव, हरि दर्शन, नरेश सिन्हा, विनोद सिन्हा, भूपेंद्र वर्मा, रतन सिंघी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।।




