Wednesday, March 4, 2026

1.72 लाख करोड़ का बजट ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर – जितेंद्र साहू

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट को लेकर जनपद सरपंच संघ में उत्साह है। भोथीपार खुर्द के सरपंच एवं जनपद सरपंच संघ अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बजट को ग्रामीण विकास के लिए “मील का पत्थर” बताया।

उन्होंने कहा कि बजट से ग्रामीण सड़कों, पुल-पुलिया, जल संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। भोथीपार खुर्द से उसरीबोड़ मार्ग (2 किमी, 1.92 करोड़), स्कूल से वार्ड 5 तक सड़क (1.5 किमी, 1.50 करोड़) तथा भोथीपार खुर्द से अर्जुंदा मार्ग (4 किमी, 4.8 करोड़) जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।
साहू ने डॉ. रमन सिंह का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए नई संभावनाएं खोलने वाला है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें