Wednesday, March 4, 2026

देवी कथा से नैतिकता और संस्कारों का उदय होता हैः कुलबीर

सिंघोला में श्रीमद् देवी भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन

राजनांदगांव। मां भानेश्वरी देवी की कृपा से ग्राम सिंघोला बजरंग चौक में जय श्री राधे-राधे भागवत समिति व ग्रामवासियों द्वारा नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन 20 से 28 फरवरी तक किया गया। जिसमें प्रवचनकर्ता पंडित भूपेन्द्र पाण्डे द्वारा मां भगवती के नौ रूपों के साथ-साथ देव अवतारों की कथा का विस्तार से प्रवचन किया। 27 फरवरी शुक्रवार सप्तमी को मां सावित्री देवी, मां मनसा देवी एवं राजा परीक्षित मोक्ष व सहचढ़ोतरी में समाजसेवी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल होकर देवी महापुराण का श्रवण किया इससे पूर्व प्रवचनकर्ता को शॉल-श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने मां भगवती से ग्रामवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि आदिशक्ति की भक्ति से सभी कष्ट दूर होते हैं, देवी कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता और संस्कारों का उदय होता है। मां जगदम्बा की आराधना से व्यक्ति में साहस, करुणा और सेवा-भाव का विकास होता है, समाज में एकता, सद्भाव और नारी-सम्मान को बढ़ावा मिलता है। मां देवी शक्ति हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। छाबड़ा ने श्रोतासमाज को आव्हान करते हुए कहा कि विनम्रता, सेवा और देवी-भक्ति के मार्ग पर चले आज के समय में भी मां आदिशक्ति उतना ही प्रासंगिक है, जितना प्राचीन काल में था। अंत में छाबड़ा ने आयोजक समिति और श्रद्धालुओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य योगेन्द्र वैष्णव, भोज साहू, छोटू सिघोलिया, नरोत्तम साहू, राजकुमार, तुलसी हिरवानी, जसवंत, ईश्वर निषाद, मुकेश साहू, रिंकू पाण्डे, सरोज साहू, उर्मिला साहू, देवकी निषाद, आमेश बाई साहू, युवती साहू, रूखमणी साहू, ओम बाई साहू, गणेशी, परमेश, नम्रता, खिलेश, सुनिता, केंवरा, विभा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें