Saturday, March 7, 2026

भाजपा सरकार में परीक्षा देना हुआ महंगा, शराब पिलाने बार खोलना सस्ता,भाजपा सरकार की नीति में पढ़ाई से ज्यादा शराब पिलाने पर फोकस

रायपुर। परीक्षा शुल्क में दोगुना वृद्धि और शराब पिलाने बार खोलने की फीस में छूट दिये जाने पर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वी 12 वी की परीक्षा शुल्क और पढ़ाई से सम्बंधित अन्य मदों की शुल्क में दोगुनी वृद्धि कर दी। वही शराब पिलाने शराब की खपत बढ़ाने रेस्टोरेंट बार होटल खोलने की फीस में भारी रियायत दी गई।

सरकार का फोकस पढ़ाई पर नही बल्कि ज्यादा शराब पिलाने पर है। दो साल में 10 हजार 463 स्कूल बंद कर दी और 102 नई शराब दुकान खोल दीं। आरटीई के नियम में बदलाव कर गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन लिया। छात्रवृत्ति के पैसे रोक दिये गये है, आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 54 हजार सीट पर भर्ती होती थी वो अब नही होगी मात्र 19 सीटों पर ही भर्ती होगी। भाजपा सरकार का मकसद शराब की काली कमाई से है इन्हें गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इस पर ध्यान नही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शराब बंदी की बात करने वाली भाजपा शराब की खपत बढ़ाने में लगी है। शिक्षा बंदी पर काम कर रही है। पढ़ाई को महंगा कर रही है स्कूलों में सुविधा नही दे रही है औऱ शराब की काली कमाई के लालच में भाजपा की सरकार ने पिछले दो वर्षों में आधा दर्जन बार आबकारी नीति में परिवर्तन किया है। पूर्व में संचालित लगभग 700 दुकानों में कंपोजिट व्यवस्था लागू करके अंग्रेजी में देसी और देसी शराब दुकानों में अंग्रेजी शराब भी बेचने का निर्णय लिया अर्थात पुरानी दुकानों की क्षमता दुगनी होकर 400 हो गयी। इस सरकार ने पिछले साल 67 नई शराब दुकानें खोले, जिसका जमकर विरोध हुआ, अब नई नीति में 35 और शराब दुकान खोले जा रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें