Saturday, January 17, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा अटल परिसर खैरागढ़ का वर्चुअली लोकार्पण गुरुवार 25 दिसम्बर को

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : अटल परिसर का लोकार्पण गुरुवार 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।। भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगरपालिका परिषद खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 04 ( शुभम् के मार्ट के पास)में नवनिर्मित अटल परिसर का गुरुवार 25 दिसम्बर को दोपहर 11.30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।।

वर्चुअल माध्यम से संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय एवं अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे।। अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री व लोकनिर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरिय प्रशासन व विकास, खेल एवं युवक कल्याण विभाग मंत्री अरूण साव करेंगे।। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष गिरिजा नंद चंद्राकर, नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, समाजसेवी बिशेसर साहू सहित कार्यक्रम में पार्षद व सभापति द्वय विनय देवांगन, रूपेन्द्र रजक,रेखा विकेश गुप्ता,देविन कमलेश कोठले, सुमित टांडिया,अजय जैन एवं सभी पार्षदगण को भी आमंत्रित किया गया है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें