Thursday, April 23, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में रासेयो स्वयंसेवकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जो कि रविवार 21 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में आयोजित हुआ।। जिसमे 0 से 5 वर्ष के प्रत्येक बच्चो को पोलियो ड्रॉप की 2 बूंद पिलाया गया, जिसके अंतर्गत रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ के “राष्ट्रीय सेवा योजना” इकाई के स्वयंसेवको द्वारा ग्राम कोहकाबोड और साल्हेभर्री पहुँचकर इस योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।।

इन स्वयंसेवकों ने ग्राम की मितानिन दीदी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मिलकर गांव में जो 0 से 5 वर्ष के बच्चो को पोलियो की ड्रॉप पिलाने में मदद।। उन्होंने गाँव के मोहल्लों में जाकर नारा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया । उन्होंने घर-घर जाकर छोटे-छोटे बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए उनके माता पिता एवं परिजनों को प्रेरित किया।। इस अभियान में ग्राम पंचायत कोहकाबोड की मितानिन कीर्ति वर्मा एवं राजबती वर्मा तथा ग्राम पंचायत साल्हेभर्री की मितानिन कुमारी साहू, सकुन धुर्वे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कौशल्या के साथ रासेयो स्वयंसेवक लीना वर्मा, नितेश साहू, गौरी यदु, ट्विंकल सिंह, वर्षा वर्मा, कृष्णा वर्मा, टिकेंद्र वर्मा उपस्थित रहें. राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी यशपाल जंघेल ने सभी स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें