Thursday, March 5, 2026

उधारी के पैसे को लेकर खूनी हमला, छावनी पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में दबोचा

भिलाई। थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत सतनाम नगर कैंप-02 में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब आरोपी ने जान से मारने की नीयत से युवक के सिर पर कंक्रीट पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामले में छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

शराब के दौरान हुआ विवाद, सिर पर किया जानलेवा वार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे प्रार्थी जय कुमार यादव, निवासी सूर्या नगर फल मंडी कैंप-02 भिलाई, सतनाम नगर कुएं के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां नीलकमल जांगड़े उर्फ नीलू और आरोपी शिवा कोसरे शराब पी रहे थे।

आरोपी शिवा कोसरे ने नीलकमल से पूर्व में दिए गए 15 हजार रुपये उधार वापस मांगे। इस पर नीलकमल ने फिलहाल 3,500 रुपये होने की बात कहते हुए 2,000 रुपये तत्काल देने और शेष राशि धीरे-धीरे लौटाने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी।

कंक्रीट पत्थर से सिर पर हमला, हालत गंभीर

विवाद बढ़ते-बढ़ते रात करीब 8:30 बजे आरोपी शिवा कोसरे ने सड़क गड्ढे से निकले कंक्रीट पत्थर के बड़े टुकड़े से नीलकमल के सिर पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। सिर फटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

घटना की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 634/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर घटना के कुछ ही घंटों के भीतर शिवा कोसरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का विवरण

  • नाम: शिवा कोसरे
  • पिता: सतुराम कोसरे
  • उम्र: 28 वर्ष
  • निवासी: जैतखाम के सामने, सतनाम नगर कैंप-02, भिलाई
  • थाना: छावनी, जिला दुर्ग
  • गिरफ्तारी तिथि: 14 दिसंबर 2025

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें