भिलाईनगर: एचएससीएल के पूर्व कर्मी स्व राम भगत शर्मा की पत्नी गायत्री देवी शर्मा का आज 26 नवम्बर को उपचार के दौरान बी एम शाह अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले 1 साल से बीमार थी। वे अपने पीछे 3 पुत्रों अधिवक्ता संजय शर्मा, ट्रैफिक आरक्षक विजय शर्मा और अजय शर्मा का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनकी अंतिम यात्रा 27 नवम्बर को उनके निवास सेक्टर 1, सड़क-एवेन्यू-बी, क्र्वाटर-20/ए सुबह 11 बज निकाली जाएगी एवं रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।




