(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था और किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह ने मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को ग्राम मडौदा में स्थल निरीक्षण किया।। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने उन्हें धान खरीदी में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।। किसानों ने बताया कि धान के टोकन कटने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।। सुबह से शाम तक केंद्र में समय बिताने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।।
जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह ने अव्यवस्था देख जताई नाराजगी
किसानों की पीड़ा सुनकर शताक्षी सिंह ने नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।। उन्होंने कहा कि शासन की लचर व्यवस्था के कारण किसानों को धान बिक्री के टोकन प्राप्त करने से लेकर गेहूं व चना बीज वितरण तक में अनेक कठिनाइयाँ उठानी पड़ रही हैं।।
बीज वितरण को लेकर भी शताक्षी सिंह ने तीखे सवाल उठाए।। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता मिले, न कि किसी विशेष व्यक्ति या राजनीतिक समूह को लाभ पहुँचाया जाए।

उन्होंने कह “किसान हमारी रीढ़ हैं, उनके साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।”
अपने जनप्रतिनिधि को समस्याओं पर मुखर देख किसानों में संतोष और उम्मीद की भावना दिखाई दी
निरीक्षण के दौरान शताक्षी देवव्रत सिंह के साथ नित्य शरण सिंह,मन्नू वर्मा, सतीश वर्मा, बफरा से लाला, अनिल सेन, राम कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।।




