सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से कृषकों के चेहरे खिले…
दुर्ग। दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने आज धान उपार्जन केन्द्र अण्डा और कुथरेल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अब तक की धान खरीदी, केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने, धान की नमी, स्टेग आदि की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक को आश्वयक दिशा निर्देश दिये।
संभाग आयुक्त श्री राठौर उपार्जन केन्द्र में धान बेचने पहुंचे किसानों से रूबरू चर्चा कर धान की पैदावारी और खरीदी हेतु सरकार की व्यवस्था की जानकारी ली। कृषकों ने बताया कि सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति पश्चात् केन्द्रों में मौजूदगी और कार्य सम्हालने से धान खरीदी कार्य में तेजी आई है।

उन्होंने सरकार की पारदर्शी व्यवस्था की सराहना किये। उपार्जन केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अण्डा उपार्जन केन्द्र में अब तक 4986.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसमंे मोटा धान की मात्रा 735.20 क्विंटल, पतला धान 3007.60 क्विंटल औ सरना धान 1243.60 क्विंटल शामिल है। उपार्जन केन्द्र से 75 किसान लाभान्वित हुए। उपार्जन केन्द्र में वर्तमान में 45534 बारदाने उपलब्ध है।
इसी प्रकार कुथरेल उपार्जन केन्द्र में अब तक 2686.00 क्विंटल धान खरीदी की गई है। जिसमें धान मोटा 140.00 क्विंटल, धान पतला 968.40 क्विंटल और सरना 1577.60 क्विंटल शामिल है। उपार्जन केन्द्र से 62 किसान धान बेच कर लाभान्वित हुए है। उपार्जन केन्द्र में वर्तमान में खरीदी हेतु 6715 बारदाना उपलब्ध है। इस अवसर पर एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, अतिरिक्त तहसील श्रीमती क्षमा यदु और कृषकगण उपस्थित थे।





