Saturday, March 7, 2026

स्वर्गीय दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन शासकीय उच्च माध्यमिक स्वामी आत्मानंद शाला तिरगा

बच्चों को उपहार वितरण

दुर्ग ग्रामीण (मोरज देशमुख) बाल दिवस समारोह : बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हमारी माननीय प्राचार्य पुष्पा रामटेके मैडम ने बच्चों को उपहार वितरित किए और अपना आशीर्वाद प्रदान किया। प्राचार्य मैडम की इस स्नेहपूर्ण पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

विद्यालय परिवार का कहना है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास हेतु इस तरह के प्रेरणादायी आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य मैडम के साथ विद्यालय समिति के सदस्य टीकू दिल्लीवार, विनय ठाकुर सहित स्कूल स्टाफ की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


बच्चों द्वारा लगाए गए व्यंजन स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा लगाए गए व्यंजन स्टॉल (मेला) ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विद्यालय के बच्चों ने अपने स्टॉल में समोसा, गुपचुप, चाऊमीन, चाइनीज व्यंजन, पकोड़ा सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए।

अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों की मेहनत और उत्साह की सराहना की। इन व्यंजन स्टॉलों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरे और बच्चों को टीमवर्क, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास सीखने का अवसर मिला।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें