Saturday, March 7, 2026

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर खैरागढ़ में जश्न, मोदी के सुशासन और विकास मॉडल पर जनता ने लगाया मोहर

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत ज़श्न ।। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिला मुख्यालय राजीव चौक जो नगर का हृदय स्थल माना जाता है।। जहां पर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया।। जिलाध्यक्ष बिसेसर साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाज़ी कर खुशी का इजहार किया।। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारों से गूंज उठा।।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जो स्वयं बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे ने जीत को बिहार की जनता के विश्वास और मोदी सरकार के सुशासन की जीत बताया।। उन्होंने कहा कि बिहार ने एक बार फिर लालू राज के अराजकता और भ्रष्टाचार को नकारते हुए विकास स्थिरता और राष्ट्रीय हित के मार्ग को चुना है।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस राष्ट्रहितकारी राजनीति जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास की गति को जन-जन तक पहुँचाया है।। उसी पर बिहार की जनता ने भरोसा जताया है।।

विक्रांत सिंह ने आगे कहा कि बिहार की यह जीत केवल एक राज्य की विजय नहीं बल्कि देश के विकास राजनीतिक स्थिरता और प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास के संकल्प की जीत है।। जिलेवासियों और सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत का जश्न मनाया और भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।। पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि देश की जनता भलीभांति जान चुकी है कि भारत के विकास की असली धुरी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुशासन है।। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब वादों से आगे बढ़कर परिणामों पर वोट दे रही है और परिणाम यह है कि मोदी सरकार ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और नए अवसर दिए हैं।।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, टी.के. चंदेल, प्रकाश सिंह ठाकुर, शशांक ताम्रकार, गोरेलाल वर्मा, दिनेश वर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, अजय जैन, रेखा गुप्ता, पुष्पा सिंदूर, मोनिका रजक, नीलीमा गोस्वामी, अनिल अग्रवाल, संदीप वैष्णव, अनुज देवांगन, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विनय देवांगन, रूपेंद्र रजक, संजय शर्मा, पीताम्बर वर्मा, धर्मेन्द्र सांखला, आलोक श्रीवास, अयूब खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें