Wednesday, April 22, 2026

यातायात पुलिस खैरागढ़ ने विशेष अभियान के तहत चलाया यातायात एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम

नाबालिक स्कूली छात्र /छात्राओं को वाहन न चलाने दिया समझाइस

साइबर फ्रॉड के संबंध मे apk app, एटीएम क्लोनिंग की जानकारी दी गईं

जिला के सी जी पुलिस टीम द्वारा

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : सड़क दुर्घटनाओ एवं साइबर फ्रॉड से बचने विशेष अभियान चलाकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कुल खैरागढ़ मे स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति मे लगभग 150 नाबालिक स्कूली छात्र /छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओ से होने वाली जान माल के नुकसान से अवगत कराते हुए नाबालिकों को वाहन न चलाने एवं 18 वर्ष पूर्ण करने पर ही वैध दस्तावेज के यातायात नियमों का पालन करते हुए, वाहन चलावे एवं साइबर जागरूकता के तहत apk app, ऑनलाइन ठगी, एटीएम क्लोनिंग साइबर ठगी होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 मे शिकायत दर्ज कराने तथा सड़क दुर्घटनाओ से बचाव हेतु लगातार जागरूक करने प्रयासरत है।। यातायात के निर्धारित मापदंड अनुरूप ही चलने के साथ दुर्घटनाओ मे घायलों को गोल्ड़न आवर मे घायलों की मदद,समस्त वाहनों मे 01 अप्रैल 2019 के पूर्व के वाहनों मे एच एस आर पी नंबर प्लेट के बारे मे परिचितो को बताने जागरूक किया गया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें