आरएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में पोस्टकार्ड प्रेषण का शुभारंभ
भिलाई। आरएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने आरएसपी के अस्पताल तथा धमन भट्टी इंस्ट्रुमेंटेशन अनुभाग से पोस्टकार्ड संग्रह कर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा है। पोस्टकार्ड पर सेल कर्मियों के विभिन्न मूद्दो अंकित है। जिसमें अधूरे वेज रीविजन को अविलंब पुरा करने, इंसेंटीव फॉर्मुले में संशोधन करने, अवैध बोनस फॉर्मुला की जगह प्रोडक्शन अधारित फॉर्मूला लागु करने, एनजेसीएस में सिर्फ निर्वाचित प्रतिनिधियों को जगह देने, अपने हक के लिए आवाज उठाने पर टारगेट कर स्थांतरित किए गए कर्मचारियों को वापस करने जैसे मुद्दे अंकित किए गए है। यूनियन के अनुसार यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह जारी रहेगा, जिसके तहत एक दो विभागो से पोस्टकार्ड संग्रह कर प्रधानमंत्री कार्यालय को तब तक भेजते रहा जायेगा, जब तक आरएसपी तथा सेल कर्मियों की जायज माँग पुरा नही किया जाता है।
गौर तलब है कि सेल कर्मियों के अवैध तथा अधूरा वेतन समझौता के कारण 72000 सेल के कार्यरत तथा सेवानिवृत कर्मचारियों के कई लाख रुपया एरियर के रुप में बकाया है तथा एमजीबी और पर्क्स प्रतिशत का घाटा अलग से हो रहा है ।
इसके अलावा अवैध बोनस फॉर्मुले समझौता के कारण प्रत्येक वर्ष मामुली बोनस दिया जा रहा है। 2007 के बाद इंसेंटीव फॉर्मुले में संसोधन नही होने के कारण पिछले 18 वर्षो से एक ही इंसेंटीव राशी दिया जा रहा है।
एनजेसीएस में 25 में से 21 यूनियन नेता गैर निर्वाचित है , जो सेल प्रबंधन के हित मे लगातार समझौता कर कर्मियों का भारी नुकसान कर रहे है। एनजेसीएस में सुधार के लिए भी पत्र में माँग किया गया है।
अपने शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने वाले सेल कर्मियों को परेशान करने के लिए टारगेट कर ट्रांसफर किया गया है, जिनको वापसी की माँग पोस्ट कार्ड में किया गया है ।
बयान
देश का शिर्ष तंत्र भी अगर सेल कर्मियों के जायज माँगो पर संज्ञान नही लेता है तो यह माना जायेगा कि देश में नाम मात्र का जनमत से चुनी हूई सरकार है। आखिर एक सरकारी कंपनी का प्रबंधन जब सरकार की भी न सुने तो यह देश का दुर्भाग्य है।
सुधीर श्रीवास्तव
अध्यक्ष , आरएकेएस, राउरकेला ।




