भिलाईनगर। साहू मित्र सभा भिलाईनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे साहू सांस्कृतिक सदन सुपेला जीई रोड सुपेला में रखा गया है। मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रमुख अतिथि अध्यक्ष साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ डॉ. नीरेन्द्र साहू, अति विशिष्ट अतिथि संगठन सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ डॉ. सुनील साहू होंगे। अध्यक्षता अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाईनगर हरिद्वारिका साहू करेंगे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड दीपक ताराचंद साहू, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष छग प्रदेश साहू संघ रमेश साहू, मुख्य चुनाव अधिकारी अमोलदास साहू, सभापतिमिलाई निगम गिरवर बंटी साहू, प्रदेश मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा तुलसी साहू, पार्षद वार्ड 27 लक्ष्मी साहू होंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष खेदराम साहू, उपाध्यक्ष परसराम साहू, उपाध्यक्ष रंजना साहू, संगठन सचिव हीराशंकर साहू, संगठन सचिव दीपेश्वरी साहू शपथ लेंगे।




