Thursday, March 5, 2026

भिलाई का मान बढ़ा — अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने नीरज पाल

देशभर के 292 महापौरों में छत्तीसगढ़ के नीरज पाल का नाम चमका

कहा – “भिलाई को बनाना है देश का सबसे स्वच्छ शहर, यही मेरा मिशन है”

आलोक तिवारी भिलाई। भिलाई का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर गूंजा! अखिल भारतीय महापौर परिषद की नई कार्यकारिणी में भिलाई के लोकप्रिय महापौर नीरज पाल को राष्ट्रीय सचिव जैसे प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह सम्मान सिर्फ नीरज पाल का नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की साख और भिलाईवासियों के विश्वास की जीत है।
देशभर के 292 से अधिक महापौरों के बीच नीरज पाल का चयन होना इस बात का सबूत है कि भिलाई अब विकास, स्वच्छता और सुशासन की नई पहचान बन चुका है।

दिल्ली में हुआ ऐतिहासिक चयन

दिल्ली स्थित परिषद कार्यालय में आयोजित सत्र में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेणु बाला गुप्ता ने नीरज पाल के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि “भिलाई के महापौर ने स्थानीय स्तर पर जो विकास मॉडल पेश किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है।”

जमीन से जुड़ा नेतृत्व, जनता के दिल में जगह

नीरज पाल को भिलाई में एक साफ-सुथरे, जनता के बीच रहने वाले और बिना दिखावे के काम करने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। वे लगातार पार्षद, एमआईसी सदस्य और अब महापौर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जब भिलाई में पार्षदों के वोट से महापौर चुना गया, तब सभी पार्षदों ने एकजुट होकर नीरज पाल को ही चुना — जो उनकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता का सबसे बड़ा सबूत है।

नीरज पाल का बयान — “भिलाई को देश का इंदौर बनाना है”

महापौर ने कहा,

“भिलाई को देश का सबसे स्वच्छ और स्मार्ट शहर बनाना मेरा संकल्प है। इंदौर की तरह स्वच्छता में नंबर वन बनाना ही अब मेरा लक्ष्य है।”

बधाई की बौछार

नीरज पाल की इस उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सचिव मनीष बंछोर, निगम पार्षदों, कांग्रेस पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी #BhilaiPride और #NeerajPalNationalSecretary ट्रेंड करने लगा है।

नई कार्यकारिणी में अलीगढ़ के आशुतोष वाष्र्णेय को राष्ट्रीय महामंत्री, गोरखपुर के मंगलेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और सूरत के दक्षेश मवाणी को महामंत्री नियुक्त किया गया। उपाध्यक्षों में असम की मार्गन सरीना, इंदौर के पुष्यमित्र भार्गव, कालीकट की डॉ. बीना फिलिप, और हुबली-धारवाड़ की ज्योति पाटिल शामिल हैं।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें