Friday, March 6, 2026

राज्यपाल श्री डेका ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की..

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजभवन में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल श्री डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया..

राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की गई।

राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। 

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें