Saturday, January 17, 2026

हाइवे पर मौत का गड्ढा या गड्ढे पर हाइवे,प्रशासन की लापरवाही से पब्लिक परेशान, किसी बड़े हादसे का इंतजार, शासन प्रशासन को

गड्ढे बने हादसों का कारण शाम होते ही बढ़ा खतरा…..

खैरागढ़/( यतेन्द्र जीत सिंह”छोटू” ): ऐसा खैरागढ़ शहर जिसे अक्सर वीआईपी जोन कहा जाता है, वहां का मुख्य हाइवे सड़क इस समय मौत का जाल बन गया है।। मंत्री, सांसद , कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अमला का यहां नियमित आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सड़क की दुर्दशा की सुध किसी ने नहीं ली।। जगह-जगह बने गड्ढे अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं।।

गड्ढे बने हादसों का कारण….

दोपहर लगभग 1 बजे शराब के नशे में एक वाहन चालक ने गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे बाइक सवार को ठोकर मार दी।। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।। उसके पैर की एड़ी के ऊपर की हड्डी बाहर निकल गई।। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।। पुलिस टीम ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया और हालत गंभीर होने पर उसे राजनांदगांव पेंड्री हॉस्पिटल रेफर किया गया।।

शाम होते ही बढ़ने लगता है खतरा…

सड़क पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम से रात तक कई यात्री गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहें हैं,एक अन्य बाइक सवार का हाथ टूट गया।। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले महीने ही उन्होंने खुद ईंट-बजरी डालकर गड्ढा भरने की कोशिश की थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।।

नगरीय प्रशासन और PWD की बेरुखी….

पीडब्ल्यूडी और नगरीय प्रशासन की लापरवाही पर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।। जब इस गड्ढे की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई तो उनका जवाब और भी हैरान करने वाला था।। इस बयान से स्थानीय लोग और अधिक आक्रोशित हो गए हैं।।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई…..

थाना प्रभारी अनिल शर्मा को जब इस खतरनाक गड्ढे के बारे में बताया गया,तो उन्होंने तुरंत बेरिकेड लगाने का आदेश दिया।। स्थानीय निवासियों ने रावण भाठा से बेरिकेड लाकर सड़क पर लगाया, ताकि बड़ी घटना होने से बचा जा सके।।

लोगों में आक्रोश, सड़क जाम की चेतावनी….

लगातार हो रहे हादसों और प्रशासन की चुप्पी से मोहल्लेवासी बेहद नाराज हैं।। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे हाइवे जाम करने पर मजबूर होंगे।।

अब देखना यह है कि क्या सोया हुआ प्रशासन जागेगा….

इस मौत के गड्ढे को भरकर लोगों को राहत दिलाएगा या फिर हादसों की यह कड़ी यूं ही जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें