खैरागढ़ : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को खैरागढ़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मौन सत्याग्रह और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।। शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर दुर्गा चौक स्थित स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।। जिलाध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप सिरमौर तथा विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया।। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार असहमति की हर आवाज को लाठियों और गिरफ्तारियों के जरिए कुचलने की कोशिश कर रही है।।

कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य सांसदों और नेताओं की गिरफ्तारी की भी कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक परंपराओं पर सीधा हमला बताया।। उनका कहना था कि जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय सरकार दमन का रास्ता अपना रही है जिसे देश का युवा और आम नागरिक स्वीकार नहीं करेगा।
प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, जीतेंद्र सिंह गौर, आरती महोबिया, सुशील कांत पांडे, पुरन सारथी, यतेन्द्र जीत सिंह,किशन रजक, रविंद्र सिंह गहेरवार, शेखर दास,भरत चंद्राकर, सूर्यकांत यादव,पार्षद दिलीप लहरे पुरुषोत्तम वर्मा, शत्रुघ्न धृतलहरे, अल्ताफ अली, महेश यादव, रामकुमार जांगड़े, अरशद हुसैन, अल्ताफ खान,सोनू डीमर,आकाश सिंह, संतोष वर्मा, विनोद सिन्हा, जीतेंद्र रजक, अशोक साहू, माधव बंजारे, त्रिलोक जैन, रिंकू गुप्ता, कोमल वर्मा, देवेंद्र तोड़े, अवध वर्मा, बीगेश टंडन, हेमदास बंजारे, हिमांचल राजपूत, जयपाल टंडन, डोमार वर्मा, गोलू पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।।



