Friday, March 6, 2026

आपसी विवाद पर पत्नी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

पत्नी, सास एवं अन्य पर प्राण घातक वार कर पहुंचाया गंभीर चोट

भिलाई। पुलिस ने आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी एवं अन्य को चाकू से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथिया श्वेता टंडन के हवाले से उतई पुलिस ने बताया कि उसका पति सनी झा प्रेम नगर दिल्ली में रहता है। वर्तमान में विगत कुछ माह से ससुराल हथखोज पारा उतई में रह रहा है।

सन्नी द्वारा पारिवारिक आपसी बात को लेकर विवाद होने पर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नीयत से घर में रखें चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया। बीच बचाव करने आयी उसकी मां तथा दादी को भी चाकू से वार कर चोट पहुंचा कर वहां से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पता तलाश एवं अन्य विवेचना कार्रवाई हेतु पृथक से पुलिस टीम गठित कर आसपास संभावित स्थानों पर रवाना किया गया । आरोपी खोपली रोड पर होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लिया गया।

आरोपी के कब्जे से खून आलूदा कपड़ा घटना में उपयोग किए गए चाकू एवं अन्य सामग्री को जप्त किया गया । प्रकरण में 25,27 आर्म्स ऐक्ट जोड़ा गया। घटनास्थल का वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी से निरीक्षण कराया जाकर मौके से साक्ष्य संकलन जपती करवाई किया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा एवं आरक्षक राजीव दुबे, पुरेंद्र वर्मा, गिरधर वर्मा थाना स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें