नगर दशहरा उत्सव समिति के व्दारा आयोजित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में रास गरबा उत्सव की धूम…….
खैरागढ़ : नगर दशहरा उत्सव समिति के व्दारा राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होने वाले तीन दिवसीय रास गरबा उत्सव का आयोजन गुरुवार को बड़े ही उत्साह के साथ शुरू हुआ।।
इस नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीजा चंद्राकर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता विकेश गुप्ता, रामाधार रजक,जिला भाजपा उपाध्यक्ष निलीमा गोस्वामी, गोरेलाल वर्मा,सर्वेस सिंह,पार्षद रेखा गुप्ता,देविन कोठले, विनय देवांगन, रूपेन्द्र रजक,नंद चंद्राकर, संजय शर्मा, जनपद सदस्य खेमराज जैन, पार्षद शैलेन्द्र वर्मा सुमित टांडिया,हर्ष वर्मा सहित , ब्लाक चिकित्सा अधिकारी विवेक बिसेन,नगर पालिका परिषद के सीएमओ कोमल ठाकुर के व्दारा मां अम्बे दुर्गा आदि शक्ति माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर रास गरबा उत्सव की शुरुआत की गई।।

स्कूल, कालेज और संगीत विश्वविद्यालय सहित नगर के अनेक संस्थाओं ने इस रास गरबा उत्सव में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए और रंग बिरंगी परिधानों में डीजे की धुन पर स्कूली बच्चों सहित युवक युवतियां जमकर थिरके।। इस रास गरबा उत्सव में जिला पुलिस प्रशासन की टीम भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।।





