Thursday, March 5, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मा ने किया जीएसटी 2.0 का विमोचन भिलाई

भिलाई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा द्वारा नवीन चैंबर कार्यालय में जीएसटी 2.0 के पोस्टर का विमोचन छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई के नवीन कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा के आगमन पर आत्मीयता के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उपभोक्ता का लाभ व्यापारी का गर्व जीएसटी 2.0 के पोस्टर का विमोचन किया साथी उन्होंने कहा यदि व्यापारी वर्ग जीएसटी 2.0 आने से खुश है तो इसका अर्थ है कि इसका लाभ प्रत्येक ग्राहक को मिलेगा और देश के जनमानस को मोदी के दीपावली उपहार के स्वरूप में प्रत्येक जनता को इसका भरपूर लाभ मिलेगा क्योंकि मोदी सदैव भारत के सबसे अंतिम छोर में बैठे हुए व्यक्ति के विकास और उनके उत्थान के लिए संकल्पित है।

प्रदेश के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि देश का व्यापारी सदैव मोदी के साथ है और उनकी जो भी योजनाएं देशहित में आती हैं उसका पूरा लाभ देश की जनता को मिलना चाहिए चेंबर के अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र ने कहा चेंबर का कार्य व्यापारियों की हित की रक्षा करना है और वह भली भांति यह कार्य कर रहा है जीएसटी 2.0 में आए संशोधन का पूरा विवरण प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचाएगा और प्रत्येक दुकान पर स्टीकर के माध्यम से या सुनिश्चित करेगा की दीपावली में हमारे ग्राहकों को इसका संपूर्ण लाभ मिले।

विमोचन के अवसर पर कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का साल एवं गुलदस्ता देकरसम्मान किया। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन हेमंत पाणिग्रही गोपाल बिष्ट , मनोहर कृष्णानी ,पवन जिंदल, शिवराज शर्मा,रितेश अग्रवाल, अखिलेश सिंह, अखराज ओस्तवाल, भूषण अदलखा,भरत सिंह, विकास जायसवाल, विजय मिश्र, गुलशन, निरंकार सिंह, अनेक संख्या में व्यापारी एवं उद्योगपति आदि मौजूद थे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें