Sunday, January 18, 2026

बिग ब्रेकिंग- भिलाई में दो सगे भाइयों का अपहरण…सरेराह दोनों भाइयों को यूपी पासिंग गाड़ी में उठा ले गए बदमाश…पुलिस महकमे में हड़कंप

भिलाई। शहर में दो सगे भाईयों का अपहरण कर लिया गया है। अपहृत भाईयों में साईं नगर केम्प वन निवासी विष्णु प्रसाद साव (31 वर्ष) और शुभम प्रसाद साव (27 वर्ष) हैं। ये दोनों भाई केम्प वन के ही सुभाष चौक पर ठेला लगाकर एगरोल का धंधा करते हैं।

यूपी पासिंग आर्टिका वाहन में आए तीन से चार लोगों ने एगरोल ठेला के पास से 11 सितंबर गुरुवार की रात लगभग 8 बजे दोनों भाई का अपहरण कर लिया है। वारदात के 18 घंटे बाद अपहरण करने वाले आरोपी और अपहृत भाईयों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामला लेन देन से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल छावनी थाना पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है। छावनी पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज कर लिया है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें